‘2012’ ने 19 करोड़ रुपये कमाए

By Staff

हॉलीवुड फिल्मकार रोनाल्ड एमेरिच की शुक्रवार को प्रदर्शित हुई फिल्म "2012" ने भारत में अपने प्रदर्शन के सप्ताहांत में ही 19 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

माया कैलेंडर के वर्तमान चक्र के 21 दिसम्बर 2012 को समाप्त होने पर दुनियाभर में आने वाले प्रलय के दिन के विचार से प्रेरित यह फिल्म एक साथ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 676 प्रिंट्स के साथ देशभर के 715 पर्दो पर प्रदर्शित हुई थी।

भारत में सोनी पिक्चर्स के प्रबंध निदेशक कर्सी दारूवाला ने मंगलवार को एक वक्तव्य में कहा, "बड़े शहरों के साथ ही छोटे शहरों में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे हैं। पारिवारिक फिल्में पसंद करने वाले लोग भी इस फिल्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं।"

कोलंबिया पिक्चर्स ने दुनियाभर में फिल्म का वितरण किया है। इस फिल्म में जॉन कुसैक, आमंडा पीट, डैनी ग्लोवर, थांडी न्यूटन, ओलीवर प्लैट, च्विटेल, ईजीओफोर, जिमी मिस्ट्री और वूडी हैरेलसन ने अभिनय किया है।

हॉलीवुड फिल्मों 'स्पाइडर मैन 3' और 'क्वांटम ऑफ सोलेस' ने भी भारत में अच्छा व्यापार किया था। 'स्पाइडर मैन 3' ने अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताहांत में ही 19.17 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया था जबकि 'क्वांटम ऑफ सोलेस' ने 17 करोड़ डॉलर का व्यापार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X