खूबसूरत महिलाओं की सूची में इसाबेल शीर्ष पर
लंदन। 'क्वीन मारगोट' और 'पजेशन' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर फ्रांसीसी अभिनेत्री इसाबेल एडजैनी 'लास एंजेलिस टाइम्स' पत्रिका की फिल्मोद्योग की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शीर्ष पर हैं। सूची में अभिनेत्री हेल बेरी व स्पेनिश अदाकारा पेनेलोप क्रूज का नाम भी है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एक अन्य फ्रांसिसी अभिनेत्री ब्रिगिटी बारडोट सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिकी अभिनेत्री व पूर्व मॉडल किम बैसिंगर तीसरे, मोनिका बेलुसी चौथे और बेरी पांचवें स्थान पर हैं।
क्रूज सूची में 11वें स्थान पर हैं जबकि जेनिफर कॉनेली और एनी हेथवे ने शीर्ष 20 में जगह बनाई है।
'गॉसिप गर्ल' की अभिनेत्री ब्लैक लाइवली सूची की सबसे युवा अदाकारा हैं और 30वें स्थान पर हैं। नटाली पोर्टमैन 39वें और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो 38वें स्थान पर हैं।हॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स 40वें स्थान पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











