..................... मैं तो जोरु का गुलाम बनके रहुंगा, I can do anything for my wife: Zyed - Hindi Filmibeat

मैं तो जोरु का गुलाम बनके रहुंगा

By Super Admin

कोई भी पति जोरु का गुलाम कहलाना नहीं चाह्ते मगर जब बात आगे बढकर पति से पिता की हो जाए तो अच्छे अच्छे पति भी अपनी बीवियों की बात मानने के लिए बाध्य हो जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जो अपनी बीवियों को न सिर्फ चाह्ते हैं बल्कि उनका गुलाम कहलाने में फक्र महसूस करते हैं। उन्हीं में से एक हैं ज़ाएद खान जो अपनी बीवी को खुश करने के लिए अपनी पसंदीदा बाइक बेचने में ज़रा भी नहीं हिचकिचा रहे हैं जिससे उनका साथ उनकी पत्नी मलाइका से भी पहले का है।

दरअसल अगले साल पिता बननेवाले ज़ाएद अपने होनेवाले बच्चे की मां को कैसे नाराज़ कर सकते हैं। मलाइका की सलाह पर ही ज़ाएद अपनी फेवरिट बाइक से जुदा हो रहे हैं। मलाइका भी अपने पति के गम से भली भांति परिचित है। उसे अपने पति की भावनाओं का पूरा ख्याल है मगर इन दिनों हो रहे एक्सिडेंट से उसके दिल में काफी डर बैठ गया है। किसी भी औरत की तरह वह ये कैसे चाहेगी कि उसके जीवन में खुशियां आने से पहले ही चली जाएं। जब मलाइका को अपने पति की इतनी फिक्र है तो ज़ाएद भला अपनी प्यारी बीवी का दिल कैसे तोड सकते हैं। फिर लोग उन्हें जोरु का गुलाम कहें या कुछ भी कहें क्या फर्क पडता है।

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X