स्पेनिश अभिनेत्री ने जोया से अपील की
भारतीय फिल्मकार जोया अख्तर से उनकी आने वाली फिल्म 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' से स्पेन की प्रसिद्ध सांडों की लड़ाई से संबद्ध दृश्य हटाने के लिए कहा गया है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार स्पेनी अमेरिकी अभिनेत्री कारो ने पत्र लिखकर जोया से दौड़ते सांडों के दृश्यों को हटाने को कहा है। फिल्म 'लक बाई चांस' की निर्देशिका जोया को लिखे खत में कारो ने कहा है कि, "सांडों से दुव्यर्वहार करके आनंद उठाने पर हमें शर्म आनी चाहिए और ऐसे दृश्यों को फिल्मों में दिखाकर इन्हें बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।"
जोया निर्देशित फिल्म 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' में ऋतिक रोशन, अभय दओल और फरहान अख्तर ने अभिनय किया है। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में प्रदर्शित होनी है।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जोया अख्तर निर्देशक फिल्म स्पेन director film spain zindagi na milegi dobara zoya akhtar


Click it and Unblock the Notifications
