'गली बॉय' के बाद इस सुपरहिट सीक्वल पर काम करेंगी जोया- ऋतिक रोशन हैं फाइनल?
जोया अख्तर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'गली बॉय' खूब पसंद की जा रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग दी है। बता दें, इसी के साथ अब जोया अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुकी हैं। हाल ही में अपनी फिल्मों पर बात करते हुए जोया ने कहा कि 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल बनाना चाहती हैं।
जोया ने कहा, मैं ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करने के लिए बेकरार हूं। मैंने अपने दिमाग में ये बात ठानी हुई है कि मैं जल्द ही 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल बनाऊंगी। हालांकि मैं इस प्रोजेक्ट पर तब काम शुरू करूंगी जब मुझे एक अच्छी स्क्रिप्ट मिल जाएगी। कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर, अभय देओल और ऋतिक रोशन सभी मेरे लिए काफी स्पेशल हैं। इसीलिए मैं जिंदगी न मिलेगी दोबारा का सीक्वल केवल पैसों के लिए नहीं बनाना चाहती हूं।

साल 2011 में आई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अपने ब्रोमांस और रोमांस खूब पॉपुलर हुई थी। युवाओं के बीच ये फिल्म आज भी खासा पॉपुलर है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही थी। फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी बताई गई थी.. लिहाजा, लोग आज भी उनकी आगे की कहानी जानने के लिए बेसब्र हैं। देखना दिलचस्प होगा कि जोया फिल्म की कहानी को किस दिशा में ले जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications