ट्यूबलाइट प्रमोशन के दौरान सलमान खान के साथ नजर आएंगी ये खास शख्स
सलमान खान के साथ ज्हू ज्हू भी ट्यूबलाइट के प्रमोशन में नजर आएंगी। जानिए पूरा मामला।
सलमान खान का वाकई कोई जवाब नहीं है। उन्हें अपने फैन्स की नब्ज टटोलना अच्छे से आता है ये आप भी मानेंगे। अब ट्यूबलाइट के पोस्टर को ही देख लीजिए दो दिन में दो अलग तरह के पोस्टर लॉन्च कर सलमान ने फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
एक तो लंबे अरसे बाद सलमान खान की फिल्म में कोई लीड हिरोइन नहीं होगी लेकिन एक मिनट रुकिए सलमान खान ने अभी और भी कई सरप्राइज अपने फैन्स के लिए बचा रखे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ज्हू ज्हू की जो चीन की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और साथ हीं ट्यूबलाइट में भी नजर आएंगी।

सलमान खान के साथ ट्यूबलाइट के प्रमोशन के दौरान ज्हू ज्हू भी भारत में होंगी और अपनी फिल्म प्रमोट करेंगी। ज्हू ज्हू के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर उनका फिल्म में क्या किरदार होगा। सलमान खान को भी पता है कि फैन्स एक्साइटेड हैं इसलिए उन्होंने अभी तक मीडिया से दूर ही रखा है। बस कुछ तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
दा-बैंग टूर के बाद सलमान खान ट्यूबलाइट के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे। फिल्म रिलीज होने में अब दो महीने रह गए हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











