रैंप पर चली जीनत अमान!
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री जीनत अमान ने कोलकाता फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा।
70-80 के दशक के बाद एक बार जीनत ने रैंप पर चलकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। जीनत आज भी बहुत खूबसूरत लगती है।
खुबसूरत मॉडल के बीच निगाहों को झुकाये जीनत काले चूड़ीदार पैजामा और लाल सिल्क के घेरदार कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने गोल्डेन दुपट्टे को भी डाल रखा था। रैंप पर "चुरा लिया है जो तुमने दिल" की धुन पर जीनत ने कैटवॉक की।


Click it and Unblock the Notifications