जीनत ने देवानंद से अपना प्यार स्वीकारा
एक जमाने में सदाबहार हीरो देवानंद बालीवुड की सैक्सी बाला जीनत अमान पर फिदा थे और उनसे प्यार करते थे. उन्होंने जीनत को फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से बालीवुड में मौका दिया था. इसके बाद जब जीनत का झुकाव राज कपूर की तरफ हुआ और उसे राज कपूर की सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म मिली तो देवानंद का दिल टूट गया और उन्होंने जीनत को भुला दिया.
जीनत के बारे में यह खुलासा देवानंद ने हाल ही में अपनी आत्मकथा रोमेंसिंग विथ लाइफ में किया है. अनुमान लगाया जा रहा था कि देवानंद के इस खुलासे से जीनत देवानंद से नाराज हो जायेंगी. लेकिन जीनत ने इसकी प्रतिक्रिया में यही कहा कि देव साहब ने अपनी आत्मकथा में सच बात लिखी हैं और इसमें न तो कुछ छुपाने लायक है और न ही कोई नाराज होने वाली बात है.
जीनत ने कहा कि वे देवानंद से बहुत प्रभावित थी और फिल्म इंडस्ट्री में देवानंद ने ही उन्हें अवसर दिया था. और यह सच है कि वे भी देवानंद से उतना ही प्यार करती थी, जितना कि देवानंद किया करते थे. और अभी भी वे देवानंद के साथ उनके कार्य में सहयोग देने को तैयार हैं.
जीनत अमान के इस खुलासे से जाहिर हो जाता है कि वह सचमुच साफ दिल की हैं, अन्यथा बालीवुड तो उन लोगो से भरा है जो सौ सौ चूहे खाने के बाद हज के लिए निकल पडते हैं.


Click it and Unblock the Notifications