चुंबन दृश्य देख शर्मिदा हए जाएद

जाएद ने कहा, "इससे पहले मैंने परदे पर इस तरह के अंतरंग दृश्य नहीं किए थे। मैं शादीशुदा और एक बेटे का बाप हूं। प्रीमियर पर अपने मातापिता के साथ यह दृश्य देखकर मुझे शर्मिदगी महसूस हुई। इतना ही नहीं उस दिन मेरी शादी की वर्षगांठ थी।"
जाएद की खुशकिस्मती थी कि उनकी पत्नी मलइका ने अमृत मेघरा के साथ उनके इस अंतरंग दृश्य पर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी।
सूत्रों ने बताया कि जाएद ने इस दृश्य से पहले काफी प्रतिरोध किया था। उनका कहना था कि वे शादी शुदा आदमी हैं और उनकी पत्नी को यह दृश्य पसंद नहीं आएगा लेकिन फिल्म के निर्माता सुभाष घई ने उन्हें मना लिया।


Click it and Unblock the Notifications