निर्माता मुझ पर भरोसा करे: जायद

अभी तक उन्होंने ऐसी फिल्मों में काम किया है जिसमें एक से ज्यादा हीरो रहते है। जैसे मैं हू ना, कैश, स्पीड, मिशन इस्तांबुल और हाल में आई सुभाष घई की फिल्म युवराज।
जायद चाहते है कि फिल्म निर्माता उन पर भरोसा करे कि वे किसी फिल्म को अकेले दम पर हिट करवा सकते है। पर अभी तक उनकी जितनी भी फिल्में हिट हुई है सब कई हीरो हीरोइनों वाली फिल्में थी।
फिलहाल जायद फिल्म ढुढते हर जाओगे और एक्शन फिल्म ब्लू की शुटिंग में व्यस्त है। ये दोनों फिल्में भी कई हीरो वाली है। फिल्म ब्लू में वे संजय दत्त, सुनील शेट्टी के साथ काम कर रहे है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता भी है।


Click it and Unblock the Notifications











