बड़े हुए जायद खान
यहां बड़े होने का मतलब उम्र से नहीं है बल्कि फिल्मों में निभाए जाने वाले रोल से है। अभी तक जायद को ऐसे रोल मिले है जिनसे उनकी छवि एक हल्के फुल्के हीरो के रूप में हुई है। लेकिन फिल्म ब्लू में उनके रोल को देखकर सब हैरान रह जाएंगे।
जायद ने फिल्म में कई बड़े एक्शन सीन किए है। उनके एक्शन को देखकर एक्शन हीरो की छवि बन रही है। जायद हमेशा से यही चाहते थे कि उनकी छवि एक प्रतिष्ठित हीरो की बने लेकिन अभी तक निभाए उनके रोल से ऐसा संभव न हो सका।
फिल्म ब्लू में उनका रोल एक ऐसे हीरो का है जिसे बाइक चलाने का काफी शौक होता है। फिल्म में काफी मंहगे बाइक का इस्तेमाल हुआ है। एक बाइक तो जायद को इतनी पसंद आई कि उसे खुद को जन्मदिन का तोहफा दे दिया।
अब देखना है कि यह फिल्म जायद को किस मुकाम पर पहुंचाती है।


Click it and Unblock the Notifications