जायद के स्टंट देख घबराए माता-पिता

जायद ने कहा, "जब मैंने उनकी प्रतिक्रिया देखी तो मेरे दिमाग में तुरंत आया कि मेरे माता-पिता मुझे फिल्मों में काम न करने का आदेश दे सकते हैं। मेरे हेलमेट ने ही मुझे मोटरसाइकिल रेस के दौरान बचाया था। मैंने उन्हें कहा कि स्टंट के ये दृश्य किसी और ने किए हैं।"
लेकिन तथ्य यह है कि ज्यादातर एक्शन दृश्य जायद ने खुद किए हैं। उन्होंने कहा, "मैंने इस भूमिका को स्वीकार किया था केवल इसलिए ही ये स्टंट किए थे। मोटरसाइकिल से रेलगाड़ी पर छलांग लगाने वाले दृश्य के अलावा सभी स्टंट मेरे ही हैं। मैंने रेलगाड़ी का स्टंट इसलिए नहीं दिया क्योंकि मेरे एक्शन निर्देशक का कहना कि वह फिल्म को पूरा करने के लिए मुझे जीवित देखना चाहते हैं।"
इस फिल्म का निर्देशन एंथोनी डिसूजा ने किया है। संजय दत्त और अक्षय कुमार ने भी फिल्म में अभिनय किया है। धारावाहिक 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' की मैसूर में शूटिंग के दौरान 1989 में हुई दुर्घटना में संजय खान बुरी तरह घायल हो गए थे और बहुत मुश्किल से ही उनकी जान बच सकी थी। तभी से संजय और जरीन शूटिग के दौरान होने वाले हादसों से घबराते हैं।
जब उनके इकलौते बेटे जायद ने फिल्म अभिनेता बनने का निर्णय लिया तो उनकी अकेली शर्त यही थी कि वह खतरनाक स्टंट नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications