जरीन को अब सलमान की जरूरत नहीं

जरीन कहती हैं कि क्यों लोग मेरा नाम सलमान के साथ जोड़ रहे हैं वो अब बहुत ही परेशान हो रही है। मैं पिछले एक साल से घर की तलाश कर रही हूं अब इसमें भी आप लोग सलमान को बीच में क्यों ला रहें हैं। क्यों आप लोग सलमान को मेरी लाइफ से अलग नहीं रखते। हां हम अच्छे दोस्त हैं लेकिन लोग हमेशा उनके बारे में मुझसे ही क्यों ही पूछते हैं।
मैं आज इस काबिल हूं कि खुद के लिए घर ढुंढ सकूं। मैं जिस लोकेशन में घर की तलाश कर रही हूं वो मेरे बजट में फिट नहीं बैठता। बांद्रा में घर की कीमत बहुत ज्यादा हैं और मेरे पास इतना बजट नहीं है। मैं अपने लिए खुला स्पेस चाहती हूं मैरे इस नये घर में मेरी मां भी साथ रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications