कैटरीना की वजह से जरीन खान हुई फ्लॉप!

एक बार फिर से सलमान खान की खोज जरीन खान ने दोहराया है कि वह अपनी तुलना सेक्सी अभिनेत्री कैटरीना कैफ से बिल्कुल नहीं करती हैं। यह तो लोग हैं जो कि उन्हें कैटरीना से कंपेयर करते रहते हैं।

सलमान खान के साथ फ्लॉप फिल्म वीर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन ने कहा कि कैटरीना जितनी तन से सुंदर हैं उतनी ही मन से भी। किसी को भी खुशी पहुंचेगी अगर उन्हें कैट से कंपेयर किया जाये लेकिन मेरे फिल्मी करियर के लिए यह घातक हो सकता है। हालांकि फिल्मी पंडितों ने भी कैटरीना लुक को ही जरीन के फ्लॉप होने का कारण बताया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जरीन खान अपने बढ़े वजन को कम करने के लिए चर्चा में आयी थीं। जरीन ने कहा था कि उन्हें मीडिया की आलोचनाओं की वजह से पतला होना पड़ा है।

भले ही जरीन के चेहरे की आकृति कैटरीना कैफ से मिलती है लेकिन वह कैटरीना जैसी सेक्सी औऱ कटिली कभी दिखायी नहीं दी। इसलिए उन्हें लोग मोटी-मोटी कहकर बुलाते थे। मीडिया में भी ऐसी अफवायें थी कि जरीन की असफलता के पीछे उनका मोटा शरीर है।

जरीन इन दिनों रेमो डिसूजा की फिल्म में बिजी है जिसमें उनके हीरो 'सच का सामना' फेम अभिनेता राजीव खंडेलवाल है। जरीन ने कहा, "मैंने हाल ही में राजीव खंडेलवाल संग एक फिल्म की शूटिंग खत्म की है। मैं एक पंजाबी फिल्म भी कर रही हूं।" फिलहाल जरीन की बातों से जाहिर होता है कि वह सलमान खान की डिस्कवरी जरूर हैं लेकिन वह सलमान जैसी बिल्कुल नहीं है। जहां सलमान, मीडिया ती आलोचनाओं के बाद भी अपनी दबंगई से बाज नहीं आते हैं वहीं दूसरी ओर जरीन ने मीडिया की बातों से ही तंग आकर अपने को दुबला-पतला कर लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X