कैटरीना की जगह जरीना होंगी पार्टनर के सीक्वल में
जरीन खान के बारे में कहा जाता है कि वो कैटरीना कैफ की ही तरह दिखती हैं। शायद उनके लुक के चलते ही उन्हें पार्टनर के सीक्वल में भी साइन कर लिया गया है। आज कल जरीन एक तमिल फिल्म के लिए काम कर रही हैं लेकिन इन्हें पार्टनर 2 में कैट की जगह रोल ऑफर किया गया है।
पार्टनर 2 के लिए कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2013 में शुरू की जाएगी और कैट के पास फिल्मों के इतने ऑफर्स हैं कि वह इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल सकती। तो फिल्म मेकर्स ने जरीन की कैट से समानता का फायदा उठाते
हुए उन्हें साइन कर लिया है।
फिलहाल जरीन हाउसफुल 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, असिन, जैकलिन फर्नांडिस के साथ श्रेयस तलपडे भी दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications