..................... Zaira Wasim To Not Be A Part Of The Sky Is Pink Promotions - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा- फरहान अख्तर की फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं होंगी ज़ायरा वसीम!

दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाली एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। जायरा के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। बहरहाल, जायरा की अंतिम फिल्म है- द स्काई इज पिंक, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो जायरा इस फिल्म के प्रमोशन में भी हिस्सा नहीं लेंगी।

ज़ायरा ने घोषणा किया कि वह बॉलीवुड की दुनिया छोड़ रही हैं, क्योंकि यह उन्हें उनके अल्लाह से दूर कर रहा है। उन्होंने लिखा- भले ही मैं यहां सही तरीके से फिट हो जाऊं लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं।

The Sky Is Pink

द स्काई इज पिंक के निर्माताओं ने ज़ायरा को लेकर बयान जारी किया है- जायरा शूटिंग के दौरान पूरी तरह से प्रोफेशनल रही हैं। वह एक बेहतरीन आर्टिस्ट हैं और हम लकी हैं कि उन्होंने इस फिल्म में आयशा चौधरी का किरदार निभाया है। ये उनका निजी फैसला है जो उन्होंने लंबे सोच विचार के बाद लिया है और हम इस फैसले में हमेशा उनके साथ बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X