युवराज सोनम के साथ रात बिताने को बेकरार
सावरिया की हीरोइन और अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर से उस समय कुछ कहते ही नही बना जब भारतीय क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह ने सोनम से पूछा कि वह आज रात को क्या कर रही है? और क्या वह उसके साथ रात गुजारना पसंद करेगी?
हुआ यूं कि नियो स्पोर्टस ने मुंबई के लोअर परेल के हार्ड राक कैफे में भारतीय और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाडियों के सम्मान में एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें फिल्म सावरिया के स्टार सलमान खान, सोनम कपूर और रणवीर कपूर ने भी हिस्सा लिया. इस पार्टी में कलाकारों ने क्रिकेट खिलाडियों से सवाल जवाब किये. इसी कडी़ में सोनम ने मजाक में युवराज से पूछा कि वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं, आज की रात वे किसके साथ बिता रहे हैं? इस पर युवराज ने आव देखा न ताव और चौका मारते हुए कहा कि वह आज रात क्या कर रही है? क्या वह उसके साथ रात बिताना पसंद करेगी?
युवराज के इस सवाल से बेचारी सोनम भौंचक्की रह गई. पार्टी में मौजूद सभी की नजर सोनम पर टिक गई लेकिन सोनम युवराज की इस बात का जवाब ही नही दे पाई. और पूरी महफिल में खामोशी छा गई.
लेकिन फिर सोनम की और बालीवुड की नाक बचाने के लिये सलमान खान मैदान में आये और माइक पर कहा कि युवराज के साथ आज की रात वे बितायेंगे. इस पर गंभीर हुआ माहौल अचानक ठहाकों से भर गया. और अब झेंपने की बारी युवराज की थी. वे इस पर बस इतना ही बोल पाये कि सलमान भाई ने बोल दिया तो बोल दिया.
लेकिन इसके बाद भी लगता है सोनम इस सदमे से पूरी तरह नही उबर पाई, क्योंकि सावरिया की टीम ने जब क्रिकेट खिलाडियों को चमडे के जैकेट पहनाने में सहायता की तो सोनम ने उसमें हिस्सा नहीं लिया. वह शायद यही सोच रही होगी कि कहीं जैकेट पहनाते समय कोई खिलाडी उसे बाहों में न भर ले..!


Click it and Unblock the Notifications