..................... युवराज व दीपिका के रोमांस से बौखलाई किम, Kim Sharma is not accepting Yuvraj and Deepika's relation - Hindi Filmibeat

युवराज व दीपिका के रोमांस से बौखलाई किम

By Staff


क्रिकेटर युवराज सिंहऔर किम शर्मा का रोमांस जगजाहिर है लेकिन बाद में उनके बीच संबंधो में कडुवाहट आ गई और दोनो एक दूसरे से अलग हो गये थे. इसके बाद अब दीपिका पादुकोड और युवराजके बीच रोमांस की खबरें उडने लगी. हालांकि दीपिका का दिल जीतने के लिए न सिर्फ युवराज बल्कि महेंद्र सिंह धोनी भी दीपिका के पीछे पडे थे और दीपिका भी धोनी से दोस्ताना व्यवहार कर रही थी. लेकिन बाजी युवराज सिंह के हाथ लगी है.

युवराज के जन्मदिन की पार्टी पर जे. डबल्यू. मेरियट होटल में 12 दिसंबर को दीपिका विशेष रुप से मौजूद थी और वहां दोनो एक दूसरे के साथ एक दोस्त से ज्यादा प्रेमी प्रेमिका की तरह घुले मिले नजर रहे थे. खास बात यह थी कि इस पार्टी में धोनी उपस्थित नही थे, शायद युवराज ने धोनी को इसलिए नही बुलाया होगा कि कहीं वह कबाब में हड्डी न बन जाये.

दीपिका का इससे पहले निहार पंडया से जबर्दस्त प्यार रोमांस चला है और उसके बाद वह रणवीर कपूर के प्रेम जाल में भी फंसी रही. लेकिन रणवीर ने जब उससे किनारा किया तो वह सदमे में आ गई और अब वह फिर सामान्य होकर युवराज के साथ प्यार की पींगे बढा रही है.

बताया जाता है कि युवराज के जन्मदिन पर किम शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वह इसमें शामिल नही हुई. इस बारे में जब किम से पूछा गया तो पहले से ही जली भुनी बैठी किम ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि उस दिन युवराज का जन्मदिन था. अब यह क्या बात हुई कि पूर्व प्रेमिका को अपने प्रेमी का जन्मदिन ही पता नही. यह ध्यान दिलाने पर कि जन्मदिन पर दीपिका भी शामिल हुई थी तो किम ने कहा कि दीपिका यदि जन्मदिन में शामिल हुई तो यह उसके लिए अच्छा ही है कि उसकी दोस्ती युवराज के साथ हुई है. अब यह कहकर सचमुच किम दीपिका को बधाई दे रही है कि ताना मार रही है, मालूम नही!

लगता है युवराज और दीपिका की बढती नजदीकी से किम बौखला गई है. और बौखलाये भी क्यों नही, युवराज ने किम को छोडा ही इसलिए था कि वह फिल्मी परिवेश की है और बिंदास स्वभाव की है, जो कि उत्तेजक कपडे पहनती है और उसकी मां को यह सब पसंद नही है. लेकिन क्या दीपिका भी फिल्मी परिवेश की और बिंदास नही है! फिर बेचारी किम शर्मा का क्या कसूर था?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X