..................... Yukta to met a Prince | युक्zwj;ता को मिले सपनों के राजकुमार.. - Hindi Filmibeat

युक्‍ता को मिले सपनों के राजकुमार..

By Staff

Yukta Mukhi
युक्ता मुखी भले ही बालीवुड में सफल नही हुई हो लेकिन ब्वायफ्रैंड के मामले में उसने बडा हाथ मारा है, यानि कि उसने अपने सपनो का राजकुमार ढूंढ लिया है और नाम भी उसका है प्रिंस तुली, जो कि 36 साल के बेहद हैंडसम युवक हैं।

प्रिंस तुली न्यूयार्क में वित्तीय विश्लेषक हैं। प्रिंस तुली के परिवार का मध्य भारत में बहुत बडा व्यवसाय है जो कि होटल, रिसोर्ट, स्कूल, कालेज, माल और मोटर का व्यावसाय चलाते हैं।

युक्ता मुखी जो कि काफी समय से फिल्मों और प्रचार से दूर थी, अचानक ही तब चर्चा में आ गई जब वह अपने प्रिंस के साथ एक उपनगरीय होटल में अजीम खान फैशन शो में थिरकती नजर आई।

युक्ता मुखी ने 1999 में विश्व सुंदरी का खिताब जीता था लेकिन ऐश्वर्या राय की तरह वह भाग्यशाली साबित नही हुई और उसकी पिछली प्रदर्शित फिल्म मेमसाहब - लास इन ए मिराज भी फ्लाफ हो गई।

युक्ता मुखी जो कि अपनी जिंदगी के 29 बसंत देख चुकी है ने प्रिंस तुली के साथ अपने रोमांस पर न तो खंडन किया और न ही स्वीकार किया। लेकिन माना जा रहा है कि युक्ता मुखी अपने इस प्रिंस से विवाह करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X