रणबीर और दीपिका की दूरियां बनीं रोमांस में रोड़ा
कभी बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रह चुके रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण फिल्म ये जवानी है दीवानी में साथ काम कर रहे हैं। ब्रेकअप के बाद इन दोनो की यह पहली फिल्म है। लेकिन फिल्म की शूटिंग जैसे जैसे बढ़ती जा रही है इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी की मुसीबतें भी बढ़ती जा रही हैं। उन्हें फिल्म को ना चाहते हुए भी छोटा करना पड़ रहा है।
अब आप सोच रहे होंगे कि एसा क्या हो गया कि अयान को अपनी इस फिल्म को छोटा करना पड़ रहा है तो आपको बता दें कि दरअसल यह फिल्म रणबीर और दीपिका की लव स्टोरी है। लेकिन अगर इस लव स्टोरी में कुछ भी रोमांटिक ना दिखे तो यह लव स्टोरी कैसी। जी हां कुछ ऐसा ही हो रहा है इस फिल्म की शूटिंग के दौरान।
दरअसल ब्रेकअप के बाद यह जोड़ा एक दूजे के साथ सहज नहीं हो पा रहा है। इनके बीच फिल्म के सीन के दौरान भी लव वाली केमेस्ट्री नहीं आ रही है। ये पूरे सेट पर काफी प्रोफेशनल की ही तरह व्यवहार कर रहे हैं। आज जब ये दोनों एक साथ फिल्म में दिखाई देंगे तो दर्शक भी यही चाहेंगे कि उनके बीच की केमेस्ट्री बनावटी ना लगे।
तो आयान ने इसके लिए फिल्म में कुछ इंटीमेट सीन भी डाले लेकिन उनका यह रवैया देख अयान भी इस फिल्म में से वो सारे सीन्स अलग करने का फैसला कर लिया है। उनका मानना है कि अगर इनका रोमांस पर्दे पर उस मूड में नहीं दिखेगा तो इसके चलते पूरी फिल्म पर असर पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications