अमिताभ की 37 साल पुरानी फिल्म

अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में दिखेंगे बहुत दिनों से पर्दे से गायब शाटगन यानी शत्रुघन सिनहा। जब यह फिल्म बननी शुरू हुई थी तो दोनों नाम स्टार्स में नहीं गिने जाते थे। दरअसल अशोक गुप्ता ने इस फिल्म को पूरा किया है। उनके हाथ में यह फिल्म तब आई जब इससे पहले इसके निर्देशक मुकुल दत्त इस फिल्म को अधूरी छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि यह निर्माता एके मिश्रा की कोशिशों का नतीजा है कि यह फिल्म पर्दे तक पहुंच सकी।
फिल्म के निर्देशक का कहना है कि फिल्म को पर्दे में पहुंचाने में अमिताभ ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जबकि शत्रुघन सिनहा का रवैया काफी सहयोग भरा रहा। उन्होंने फिल्म को पूरा करने के लिए आसानी से अपनी डेट्स भी दे दीं।
हालांकि बिग बी को इस फिल्म के बारे में पता है और उन्होंने कहा कि यह देखना हमेशा दिलचस्प होता है कि कोई शख्स वर्षों पहले किस तरह दिखता था।


Click it and Unblock the Notifications