यशराज बैनर हुआ खफा जी टीवी से
यशराज बैनर जी टीवी से इस बात को लेकर खफा है कि यह चैनल 'सारेगामापा" जैसे म्यूजिक रिलेटेड शो में उनकी फिल्मों के गाने तो इस्तेमाल करता है, लेकिन बदले में उन्हें भुगतान नहीं करता.
यशराज फिल्म्स ने हाल ही चंडीगढ़ में हुए आईसीएल के उद्घाटन समारोह, जिसका प्रसारण जी टीवी पर किया गया, में गायक सुखविंदर सिंह को 'चक-दे" का टाइटल ट्रैक गाने से मना कर दिया.
इस बारे में सुखविंदर से संपर्क करने पर उन्होंने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यशराज ने उन्हें इस समारोह में इस गीत को न गाने के निर्देश दिए थे. सुखविंदर के मुताबिक वह तो महज एक गायक हैं और यशराज का इस गीत पर पूरा अधिकार है इसलिए उनके किसी निर्देश पर सवाल नहीं उठाया जा सकता.
इस बारे में यशराज बैनर की आधिकारिक प्रवक्ता मोनिका भट्टाचार्य का साफ कहना है कि उनकी फिल्मों के सभी गीतों पर कॉपीराइट के हिसाब से उनका हक है. ऐसे में यदि कोई चैनल उनके गीतों का इस्तेमाल करता है तो उसे हमें रेट कार्ड के हिसाब से भुगतान करना होगा. हालांकि बिजनेस में ऐसी बातें होती रहती हैं और यह कोई असामान्य घटना नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications