अक्षय कुमार की एक और बिग बजट फिल्म.. जबरदस्त.. तीन सुपरस्टार्स का धमाका!
रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को आने वाली तीन फिल्मों के लिए लॉक कर लिया है। सोमवार को जहां रणबीर कपूर की 'शमशेरा' टीजर समेत घोषणा कर दी गई। वहीं, रणवीर और अक्षय कुमार की फिल्मों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। ये तीनों ही फिल्में 2019 में रिलीज हो सकती हैं और तीनों ही फिल्में सुपर बिग बजट होने वाली हैं।
अक्षय कुमार के फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन चक दे इंडिया फेम शिमित अमीन करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी बाहर नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि यह भी एक पीरियड फिल्म होगी। जिसे काफी बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा।

खबर थी कि पहले इसी फिल्म के लिए रणवीर सिंह को फाइनल किया जा रहा था। लेकिन फिर अक्षय कुमार को अप्रोच किया गया है। यहां तक की फिल्म की स्क्रिप्ट में भी बदलाव किया जा रहा है। क्योंकि पहले उसे रणवीर सिंह के हिसाब से थोड़े यंग अंदाज में लिखा गया था। लेकिन अब स्क्रिप्ट में अक्षय को देखते हुए कुछ बदलाव किये जा रहे हैं। बता दें, रणवीर सिंह की फिल्म को मनीष शर्मा डाइरेक्ट करेंगे।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-
फिलहाल 2018-2019 तक अक्षय कुमार पूरी तरह से बुक हैं। बैक टू बैक उनकी अलग अलग तरह की फिल्में दर्शकों के सामने होंगी। कोई शक नहीं अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भी राज़ करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications