..................... Yami Gautam and Sunny Kaushal will be the lead actors in Chor Nikal Ke Bhaaga! अमर कौशिक की फिल्म में हो गई यामी गौतम और सनी कौशल की एंट्री! - Hindi Filmibeat

चोर निकल के भागा- अमर कौशिक की फिल्म में हो गई यामी गौतम और सनी कौशल की एंट्री!

By Filmibeat Desk

काफी समय से अमर कौशिक की एक फिल्म 'चोर निकल के भागा' को लेकर चर्चा थी और आज से करीब 4 साल पहले इस प्रोजेक्ट की शुरुआत होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश अमर ये फिल्म नहीं बना सके। खबरें हैं कि ये प्रोजेक्ट साल 2017 में आने वाला था और इसके लीड एक्टर्स जॉन अब्राहम और राजकुमार राव होने वाले थे। लेकिन अब यानि 2021 में इस फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है।

पता चला है कि 'चोर निकल के भागा' अब बन रही है और इसकी स्टारकास्ट बेहद ताजा और अलग होने वाली है। खबर है कि अमर कौशिक के इस शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा अभिनेत्री यामी गौतम बनी हैं।

yami gautam, sunny kaushal, यामी गौतम, सनी कौशल

जी हां यामी गौतम इस फिल्म का हिस्सा हैं और वो सनी कौशल के साथ के रोमांस करती नजर आने वाली हैं। पीपींग मून की खबर है कि इस फिल्म के लिए दोनों सितारों को साइन कर लिया गया है और वो काफी शानदार तरीके से इसमें नजर आने वाले हैं।

हालांकि फिल्म को लेकर अभी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन काफी जल्दी हो सकता है। यामी की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री ने शादी कर ली है। यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

इस फिल्म के अलावा यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस है। इस फिल्म में सैफ अली खान, फातिमा सना शेक और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार नजर आएंगे। फैंस को काफी समय से यामी गौतम की फिल्मों को लेकर इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X