पत्नी को लेकर परेशान आमिर
अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव को लेकर काफी परेशान है। किरण राव इन दिनो अस्पताल मे भर्ती है उनके फेफड़ो मे संक्रमण हो गया है। आमिर की परेशानी यह है कि इस बीच किरण का ख्याल नही रख पा रहें है।
राजकुमार हीरानी की फिल्म थ्री इडियट्स की शुटिंग के सिलसिले में आमिर लद्दाख में है। वहां पर मोबाइल का नेटवर्क न होने के कारण पत्नी का हालचाल नही ले पा रहें है, जिसकी वजह से आमिर ठीक से शुटिंग नही कर पा रहें है। पत्नी से संपर्क करने के लिए उन्हें घंटो का सफर करके नेटवर्क टावर के पास जाना पड़ता है।
बीच में यह खबर आइ थी कि किरण राव गर्भवती है। हालांकि इस बारे में उनकी ओर से कोई खबर नही आई थी। आमिर चाह रहें है कि उनकी पत्नी जल्दी से ठीक हो जाए ताकि वे अपने काम पर मन लगा सके।
3 idiots aamir khan आमिर खान किरण राव थ्री इडियट्स बालीवुड राजकुमार हीरानी bollywood kiran rao rajkumar hirani


Click it and Unblock the Notifications