'तीस मार खां' फराह की प्रशंसक बनीं कैटरीना

By Jaya Nigam

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पुरुषों के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में उन्होने महिला निर्देशक फराह खान संग तीस मार खां की शूटिंग पूरी की है। लेकिन कैटरीना का अनुभव जरा भी अलग नहीं रहा। वह कहती हैं कि 'तीस मार खां' में निर्देशिका फरहा खान के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव था। 'तीस मार खां' 24 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है।

कैटरीना ने कहा, "पुरुष निर्देशकों के साथ काम करने का मेरा अनुभव भी बहुत बेहतरीन रहा है लेकिन महिला निर्देशक के साथ काम करना बेहतर था। यह एक अलग अनुभव था।" उन्होंने कहा, "फरहा इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट होती हैं कि वह क्या करना चाहती हैं और सेट्स पर उनका रवैया सख्त नहीं होता। वह कभी कलाकार का एक मिनट भी बर्बाद नहीं करतीं और कभी कलाकार को बहुत जल्दी भी नहीं बुलातीं। वह एक अद्भुत निर्देशक हैं और मुझे लगता है कि वह शानदार हैं।"

कैटरीना के अलावा अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। कैटरीना ने फिल्म में एक मासूम लड़की का किरदार किया है। यह लड़की अभिनेत्री बनना चाहती है। इस लड़की को इस बात की कोई संभावना नहीं लगती कि कोई व्यक्ति उसके साथ कुछ गलत कर सकता है। लोगों पर बहुत अधिक भरोसे के चलते अक्सर अनहोनी परिस्थितियों में फंस ने वाली इस लड़की को संभालने के लिए अक्षय हमेशा मौके पर टपक पड़ते हैं। यही इस फिल्म की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X