..................... Working with Aamir Khan not my goal said Queen Kangana Ranuat, why? - Hindi Filmibeat

तो क्या खुद को आमिर से बेहतर मानती हैं कंगना?

Working with Aamir Khan not my goal said Queen Kangana Ranuat, why?
बॉलीवुड की रानी मिस कंगना रनाउत की फिल्म क्वीन हिट क्या हो गयी, उनका दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसमें कोई शक नहीं कि मैडम ने फिल्मी इंडस्ट्री में खुद के दम पर जगह बनायी है लेकिन ऐसा भी क्या कि वो अपने आगे किसी को तवज्जो ही ना दें।

यह बात इसलिए उठी है क्योंकि मैडम कंगना ने हाल ही में कहा कि वो आमिर खान के साथ काम करने को ललायित नहीं हैं क्योंकि आमिर खान ने खुद कंगना संग काम करने की इच्छा जतायी थी।

फिल्म 'क्वीन' के बाद बॉलीवुड दिग्गजों की पहली पसंद बनीं कंगना के लिए आमिर खान ने कंगना के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है, वहीं कंगना का कहना है कि उनका यही एक मात्र भावी लक्ष्य नहीं है। कंगना ने कहा कि भविष्य में आमिर के साथ काम करने की संभावना है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हैं।

कातिल हसीना की डार्लिंग बनी 'रिवाल्वर रानी' की आवाज

कंगना ने क्रक्स स्टेशनरी के लांच के दौरान संवाददाताओं से कहा, "निश्चित तौर पर हम एक-दूसरे के साथ काम करना पसंद करेंगे। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कलाकार होने के नाते हमारी यही एकमात्र प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य वह काम करना है, जो हमें रोमांचित करे और यदि ऐसा कोई मौका हमें मिलता है, तो यह बहुत अच्छी बात होगी। पर मुझे नहीं लगता कि यह मेरी प्राथमिकता है। फिलहाल यह मेरा लक्ष्य नहीं है।"

कंगना की यह बातें सुनकर लोग इसलिए हैरान हैं क्योंकि आमिर खान उन लोगों में से नहीं हैं जो हर किसी के साथ काम करने की कोशिश करें। चुनिंदा फिल्में चुनकर बेजोड़ अभिनय करने वाले आमिर खान के साथ काम करने का सपना हर बॉलीवुड हसीना का होता है ऐसे में कंगना की ओर से ऐसा बयान जाहिर है आमिर के फैंस को अच्छा नहीं लगेगा। शायद कंगना इस तरह से कहकर खुद को बॉलीवुड की चौथी खान साबित करने में जुटी हैं।

मालूम हो कि कंगना जल्द ही फिल्म 'रिवाल्वर रानी' में नजर आएंगी। फिल्म 25 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म मे कंगना एक गैंगस्टर के रोल में हैं और उनके काफी बोल्ड सीन भी फिल्म में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X