Viral Video: दिल्ली मेट्रो में चला सपना चौधरी का शो! चलती ट्रेन में मचा बवाल

दिल्ली की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों यात्री सफर किया करते हैं. लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि दिल्ली मेट्रो की वीडियो जमकर तेजी से इंटरनेट पर वायरल होती हुई नजर आती है. दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या के साथ-साथ इसके अनुशासन को लेकर भी काफी ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं. एक वक्त हुआ करता था जब लोग शांति और सुकून के साथ में मेट्रो में यात्रा किया करते थे. लेकिन अब मेट्रो के अंदर लोग इतना ज्यादा हंगामा करने लग जाते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वहां की वीडियो भी वायरल होने लगती है.
लड़की का डांस देख सभी को आई सपना चौधरी की याद
पिछले कुछ वक्त में मेट्रो में लड़ाई झगड़ों और रोमांटिक वीडियो भी तेजी से वायरल हुई है. कुछ लोगों की तो मेट्रो की रील भी वायरल हुई हैं. इसके बाद में लोगों ने इस पर कड़ी सख्ती भी जताई है. लेकिन अब एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो सामने आया है और इसमें एक लड़की हरे रंग का सूट पहने मेट्रो में डांस कर रही है. इस लड़की को देख हर किसी को सपना चौधरी की याद आ रही है और इसके कॉन्फिडेंस को देखकर भी लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
लेडीज कोच में लड़की ने जोरदार ठुमके लगाकर किया डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो के अंदर देखा जा सकता है कि एक लड़की हरे रंग का सूट पहने हुए मेट्रो में लेडिस कोच में सिंगर बबीता चौधरी के 'दिल धड़के दर्द कलेजे में' गाने पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है. लेडिस कोच में बैठी हुई सभी महिलाएं बहुत ही आराम से बैठकर उस लड़की का डांस मजे से देख रही है. इस लड़की के डांस से किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई. हालांकि कुछ महिलाएं वीडियो के दौरान फोन पर व्यस्त नजर आ रही है तो कुछ डांस का लुफ्त उठा रही हैं.


Click it and Unblock the Notifications