क्या.. एक साथ दिखेंगे दो- दो सलमान खान.. धमाकेदार होगी ईद!
सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है का पहला टीजर फिल्म ट्यूबलाइट के साथ रिलीज किया जा सकता है।
इस साल सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं.. ट्यूबलाइट और टाईगर जिंदा है। एक फिल्म ईद को रौशन करेगी.. तो दूसरी क्रिसमस धमाका होगी। लेकिन अफवाहों की मानें तो दोनों ही फिल्मों के सलमान खान को फैंस एक साथ देख सकते हैं।
सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. जुड़ गया एक और दमदार स्टार!
खबरें आ रही हैं कि ट्यूबलाइट के रिलीज होते होते अली अब्बास जफर टाईगर जिंदा है का पहला टीजर भी रिलीज कर देंगे और फिर उसे ट्यूबलाइट में जोड़ दिया जाएगा। हम्म.. अब सलमान फैंस को और क्या चाहिए।

लेकिन काफी उम्मीद है कि यह खबर अफवाह ही साबित होगी। क्योंकि फिलहाल टाईगर जिंदा है कि शूटिंग ही चल रही है। फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग 3 मई से अबू ढ़ाबी में होने वाली है। वहीं, ट्यूबलाइट के साथ शाहरूख और अजय देवगन के फिल्मों के ट्रेलर को भी जोड़ा जा रहा है। ऐसे में शायद टाईगर के लिए जगह नहीं।
यहां जानें सलमान खान की ट्यूबलाइट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications