टाइगर-श्रद्धा की वापसी एक बार फिर..वो भी बागी के सीक्वल में
क्या श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ बागी 2 में फिर से साथ नजर आएंगे।
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की पिछले साल फिल्म बागी आई थी जो लोगों की काफी पसंद भी आई थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का बिल्कुल अलग अंदाज में एक्शन को भी लोगों ने काफी सराहा था। अब फिल्म के सीक्वल के लिए टाइगर श्रॉफ को फाइनल कर लिया गया है लेकिन फिल्म की एक्ट्रेस अभी तक फाइनल नहीं हुई है।
[ जब सलमान परफेक्ट नहीं लग रहे थे तो हीरो कैसे बनेंगे....फिल्म REJECT! ]
श्रद्धा कपूर फिल्म के सीक्वल में काफी इंटरेस्टेड हैं और वो फिल्म करना भी चाहती हैं।ऐसा कहा जा रहा हैकि उन्होंने खुद ही फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला को बोला है वो फिल्म के सीक्वल का भी हिस्सा बनना चाहती हैं।श्रद्धा कपूर फिलहाल एक कॉर्मिशयल हिट फिल्म अपनी झोली में चाहती हैं।

हालांकि साजिद नाडियावाला बागी 2 में एक्ट्रेस यानी श्रद्धा कपूर को दोहराना नहीं चाहते हैं। वो फिल्म में श्रद्धा कपूर की जगह दिशा पटानी को लेना चाहते हैं।दरअसल बागी 2 की कास्टिंग की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। पहले मेकर्स फिल्म में दिशा पटानी को लेना चाहते थे लेकिन वो एक बडा नाम चाहते थे इसलिए उन्होंने श्रद्धा को लिया।
श्रद्धा खुद भी फिल्म करने में दिलचस्पी रखती हैं लेकिन अब फिर दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप की खबरों को मेकर्स भुनाना चाहते हैं और इन दोनों की ही फिल्म में लेना चाहते हैं। अब ये तो वक्त बताएगा कि आखिर फिल्म की एक्ट्रेस कौन होती है।


Click it and Unblock the Notifications