3 बार बॉक्स ऑफिस LOSS...800 करोड़ के लिए साथ आएंगे शाहरूख - आमिर?
एस एस राजामौली बाहुबली के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म प्लान करने जा रहे हैं। और इस फिल्म की कास्ट वो ब्लॉकबस्टर रखना चाहते हैं। क्या इस बार साथ आएंगे शाहरूख - आमिर?
ये तो अभी तक सभी को पता चल चुका है कि एस एस राजामौली भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनाने का प्लान बना चुके हैं। ये फिल्म होगी महाभारत और तीन पार्ट में बनेगी। लेकिन यहां ये देखना ज़रूरी है कि महाभारत की यूएसपी होगी इसकी स्टारकास्ट।
अगर एसएस राजामौली देश के सारे बड़े स्टार्स को एक साथ ले आए तो काबिले तारीफ होगा। वैसे भी बाहुबली 150 करोड़ की फिल्म 650 करोड़ कमा गई। तो महाभारत कम से कम 800 - 1000 करोड़ की फिल्म हो सकती है।

अब सवाल ये है कि क्या महाभारत के लिए सबसे बड़े स्टार्स एक साथ आएंगे। मसलन आमिर खान और शाहरूख खान! दोनों पहले भी तीन फिल्मों में साथ काम करते करते रह चुके हैं। पहली फिल्म थी जोश जहां आमिर को चंद्रचूर सिंह वाला किरदार सौंपा जा रहा था।
["मैं बेवकूफ हूं जो मैंने 3 इडियट्स जैसी फिल्म छोड़ दी!"]
लेकिन आमिर को माईकल यानि कि शाहरूख वाला किरदार करना था और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद रंग दे बसंती में शाहरूख माधवन वाला किरदार कर रहे थे जो उस वक्त काफी बड़ा था। लेकिन धीरे धीरे आमिर ने डीजे का रोल इतना बड़ा कर दिया कि शाहरूख ने फिल्म छोड़ दी।
इसके बाद लंदन ड्रीम्स शाहरूख - आमिर के लिए ही लिखी गई थी और इसे राजकुमार संतोषी बना रहे थे। लेकिन बात नहीं बनी और फिर सलमान - अजय देवगन ने ये फिल्म की।
[मैंने सोचा शाहरूख कुछ अच्छी फिल्में कर ले - सलमान]
आजकल कई सुपरस्टार्स हॉलीवुड की स्टाईल में एक दूसरे के साथ हाथ मिलाकर फिल्में बना रहे हैं। ऐसे में अगर महाभारत के लिए सुपरस्टार्स ने हामी भर दी तो ये बॉलीवुड की सबसे शानदार और ब्लॉकबस्टर कास्ट होगी -


Click it and Unblock the Notifications