सलमान के एक्शन को पीछे छोड़ पाएगा शाहरुख का रोमांस!

दूसरी तरफ शाहरुख खान कैटरीना कैफ के साथ अपनी बेनाम फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख की वादियों में दिन रात एक किये हुए हैं। लेकिन शाहरुख के मन में कहीं ना कहीं सलमान की फिल्म एक था टाईगर की सफलता को देखकर एक डर जरूर है कि कहीं शाहरुख की ये रोमांटिक फिल्म सलमान के एक्शन के आगे फीकी ना पड़ जाए। देखा जाए तो पिछले कुछ सालों से सलमान ने ही बॉक्स ऑफिस पर अपना राज बना रखा है लेकिन इसके बावजूद दोनों खानों के बीच एक कोल्ड वार तो चल ही रही है।
शाहरुख जो की अपने रोमांस के लिए हमेशा से ही मशहूर रहे हैं इस बार भी अपने रोमांस का जादू लेकर दीवाली पर आने वाले हैं लेकिन शाहरुख के इस रोमांस से पहले ही सलमान खान ने अपने एक्शन से शाहरुख के सामने एक कड़ी चुनौती रख दी है। हालांकि दोनों फिल्में एक था टाईगर और शाहरुख की बेनाम फिल्म यशराज बैनर द्वारा बनाई गई है लेकिन इसके बावजूद दोनों एक्टरों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ कभी खत्म नहीं हो सकती।
दूसरी तरफ कैटरीना की शाहरुख के साथ ये पहली फिल्म है सलमान के लिए जो लकी चार्म रही हैं वो शाहरुख के लिए लकी रहेंगी या नहीं ये सोचने वाली बात है। दोनों कलाकारों ने एक दूसरे की फिल्म की सफलता की कामना तो कर दी लेकिन इन शुभकामनाओं में कितनी सच्चाई है ये दोनों कलाकार ही जानते हैं। फिल्हाल तो शाहरुख की किंग खान की कुर्सी काफी मुश्किल में नज़र आ रही है। जिस तरह भगवान इंद्र अपनी कुर्सी बचाने के लिए हमेशा परेशान रहते थे उसी तरह इस वक्त बॉलीवुड के किंग खान परेशान हैं। खैर शाहरुख आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है अगर सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं तो आप किंग खान हैं आपके फैन्स को आपसे कोई नहीं छीन सकता। सो डोन्ट वरी।


Click it and Unblock the Notifications