BOOKED: सलमान खान और अक्षय कुमार ने मिलाया हाथ....400 करोड़ के लिए!
सलमान खान और अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर 2018 में धमाका करने वाले हैं। बैक 2 बैक, दो ब्लॉकबस्टर का धमाका। वो भी साल के शुरू होते ही। जी हां, खबरें हैं कि टाईगर ज़िंदा है की रिलीज़, 2018 जनवरी तक टल सकती है। वहीं अक्षय की पैडमैन 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
यानि कि सलमान खान और अक्षय कुमार, मिलकर, 2018 की धमाकेदार शुरूआत करेंगे। साल के पहले ही महीने में बॉक्स ऑफिस को कम से कम 400 - 450 करोड़ का फायदा होगा।

अब माना जा रहा है कि सेंसर के नए नियमों से अगर, फिल्में चलने लगीं और पास होने लगीं तो टाईगर जि़ंदा है को जनवरी में ही सेंसर सर्टिफिकेट मिल पाएगा।
वैसे अगर सलमान खान जनवरी ओपनिंग करते हैं तो बॉक्स ऑफिस का सूखा कम होगा और जनवरी को लेकर लोगों में जो डर है वो भी खत्म हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications