ALERT: सलमान खान के पास दो OPTION.. 'एक्शन- कॉमेडी' या KOREAN फिल्म!
[गपशप] इस साल सलमान खान की भले ही एक फिल्म रिलीज हो रही हो, लेकिन आने वाले सालों के लिए सलमान खान के पास फिल्मों की लाइन लगी है। जी हां, कबीर खान के बाद राजकुमार संतोषी की फिल्म को भी दबंग खान की हामी मिल गई है। बता दें, 22 सालों के बाद डाइरेक्टर- एक्टर की यह जोड़ी हमारे सामने आएगी।
इससे पहले राजकुमार संतोषी ने सलमान खान और आमिर खान को लेकर फिल्म अंदाज अपना अपना बनाया था। खैर, आने वाली फिल्म की बात करें तो यह 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यस कर रहे हैं।
''मैं सलमान खान से बहुत प्यार करती हूं.. और उनसे शादी करना चाहती हूं..''
अफवाहों की मानें तो अतुल अग्निहोत्री ने कोरियन फिल्म Ode to My Father की रीमेक राइट्स खरीद ली है। और राजकुमार संतोषी यही रीमेक बनाने वाले हैं। सलमान खान को फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया।
वहीं, राजकुमार संतोषी ने सलमान खान को एक और स्क्रिप्ट भी सुनाई है, जो उन्होंने खुद लिखी है। अब यह सलमान खान के हाथों में है कि वे पहले किस फिल्म को करना चाहेंगे। बता दें, राजकुमार संतोषी की फिल्म पर इस साल नवंबर से काम शुरु हो जाएगा।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications