सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' नहीं होगी ईद में रिलीज!
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। लेकिन अब परिस्थितियों को देखते हुए हो सकता है कि फिल्म की रिलीज टाल दी जाए।
जी नहीं, फिल्म के सेट पर कुछ नहीं हुआ, बल्कि कश्मीर में आई बाढ़ इसका कारण बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंगी भाईजान की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा कश्मीर में शूट होना है। लेकिन अब इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
आपको बता दें, हर साल ईद पर सलमान की एक न एक फिल्म जरूर रिलीज होती है। यह दर्शकों के लिए एक तड़का तो होता ही है, लेकिन सलमान के लिए भी काफी लकी है।
पढ़ें- DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..
सलमान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी को फिल्म की शूटिंग के लिए 9 अप्रैल को कश्मीर पहुंचना था। और 10 अप्रैल से शूटिंग शुरू होनी थी। लेकिन कश्मीर में आए बाढ़ ने टीम को सकते में डाल दिया है।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है। लेकिन बाकी की 30 प्रतिशत कश्मीर में होनी है, जो कि फिल्म का अहम हिस्सा है। फिल्म का क्लाइमैक्स भी कश्मीर के पालगढ़ में शूट किया जाना है। लेकिन अब जबकि कश्मीर घाटी बाढ़ से त्रस्त है, तो टीम प्लान में चेंज लाना चाह रही है।
VIDEO: छोटे बजरंगी के संग जमकर नाचे 'बजरंगी भाईजान' सलमान.. Don"T MISS
बहरहाल, अब बजरंगी भाईजान की शूटिंग कश्मीर में नहीं होगी, लिहाजा, नई जगह ढूंढ़नी है। जिसमें टीम को समय लगेगा। प्लान था कि मई तक फिल्म की शूट खत्म कर देनी है। लेकिन कश्मीर में आए बाढ़ की वजह से अब यह संभव नहीं है। तो क्या हम मान लें कि इस ईद पर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' देखने नहीं मिलेगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
















