इस फिल्म के लिए सलमान को अपनी #ReleaseDate दे देंगे अक्षय?
सलमान खान एक बहुत ही देशभक्ति से भरी फिल्म करने जा रहे हैं। लेकिन क्या अब फिल्म की रिलीज़ डेट के लिए सलमान खान की नज़र, अक्षय कुमार की रिलीज डेट पर रहेगी?
अक्षय कुमार साल में चार धमाके करते हैं जिनमें से दो का समय फिक्स है - 26 जनवरी और 15 अगस्त। हालांकि इस साल फिलहाल अक्षय ने ये दोनों ही डेट खाली रखी है। क्योंकि पहले अक्षय की फिल्म क्रैक रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिर अक्षय ने ये डेट शाहरूख खान को दे दी।
अब मामला फंसता है अक्षय कुमार के नए प्रोड्यूसर सलमान खान के साथ। दरअसल, सलमान खान एक ऐसी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसका परफेक्ट रिलीज़ टाइम है 15 अगस्त। अब दिक्कत ये ही कि 2018 को अक्षय ने बुक कर लिया है।

दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी 15 अगस्त 2018 को रिलीज़ हो रही है। वहीं सलमान खान की नई फिल्म का कहानी की पृष्ठभूमि होगी भारत - पाकिस्तान विभाजन।
फिल्म की कहानी होगी एक ऐसे आदमी की जो बचपन में विभाजन का दर्द झेलता है पर अपने परिवार को हमेशा साथ रखने का वादा करता है। अब ऐसे में इसका परफेक्ट टाइम बनता है 15 अगस्त।
[यहां जानिए अक्षय की गोल्ड से जुड़ी सारी डीटेल्स]
वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की गोल्ड भी देशभक्ति से लबालब भरी हुई फिल्म है। गोल्ड में अक्षय कुमार हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे। बलबीर सिंह भारत के वो शानदार खिलाड़ी हैं जिन्हें गोल्ड की खान कहा जाना चाहिए।
["मुझे ये फिल्म नहीं करनी थी...अब ये केवल सलमान का सीक्वल है"]
अब या तो अक्षय सलमान से टक्कर लेंगे या अपनी फिल्म किसी और डेट पर शिफ्ट करेंगे। जानिए आज़ादी बॉक्स ऑफिस स्टार्स के लिए कितना ज़रूरी है -


Click it and Unblock the Notifications