सलमान संग रहेंगी संगीता बिजलानी!
हैरान हो गए ना, हम भी हो गए थे, जब हम ने सुना था क्योंकि एक तरफ तो सलमान मियां कहते फिर रहे हैं कि उनके और कैट के बीच अभी भी बहुत कुछ है लेकिन वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि उनकी पूर्व प्रेमिका और मौजुदा दौर में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान संगीता बिजलानी उनके घर में रहने आ रही हैं, तो आप बिल्कुल परेशान मत होईये, दर असल खबर है कि सलमान कलर्स पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस 4 के परिवार में संगीता बिजलानी शामिल हो सकती है। आपको बता दें कि सलमान इस धारावाहिक के प्रस्तोता हैं।
खबर ये भी आ रही है सलमान की एक और प्रेमिका और ऐश की हमशक्ल लकी फेम स्नेहा उल्लाल भी बिग बॉस में शामिल हो सकती हैं। इस प्रोग्राम की शूटिंग 2 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। फिलहाल इस प्रोग्राम में कौन शामिल होगा और कौन नहीं ये तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन इतना तय है कि बिग बॉस में इस बार काफी मसाला होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications