..................... इंशाल्लाह पोस्टपोन, ईद 2020 पर सलमान खान की दबंग 3, कारण हैं अक्षय कुमार | Will Salman Khan Akshay Kumar's Good news and push Dabangg 3 to Eid 2020 - Hindi Filmibeat

Buzz: सलमान खान ने बचाया अक्षय से क्लैश, चुकाया उधार, ईद 2020 पर रिलीज़ होगी दबंग 3?

आज की सबसे बड़ी खबर तो यही है कि सलमान खान की इंशाल्लाह, जो कि ईद 2020 पर रिलीज़ होने वाली थी, पोस्टपोन हो चुकी है। लेकिन सलमान खान ईद 2020 पर मिलने का वादा कर चुके हैं और खबरों की मानें तो ईद 2020 पर सलमान खान दबंग 3 का धमाका कर सकते हैं। और ये सब हो रहा है एक उधार के बदले।

दरअसल, दिसंबर में सलमान खान की दबंग 3, 20 दिसंबर को रिलीज़ हो ही है जिसके 7 दिन बाद, 27 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है अक्षय कुमार की गुड न्यूज़। अब ज़ाहिर सी बात है कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों को थोड़ा नुकसान तो उठाना ही पड़ेगा। जबकि साल का अंत, बॉक्स ऑफिस के लिए काफी मुनाफे भरा रहता है।

will-salman-khan-akshay-kumar-s-good-news-and-push-dabangg-3-to-eid-2020

इसलिए सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 वहां से उठा सकते हैं और ईद तक के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं। वैसे भी ईद 2020, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, सूर्यवंशी के रिलीज़ कर रहे थे लेकिन रोहित शेट्टी ने ये फिल्म सलमान की ईद के लिए खाली कर दी थी। ऐसे में अब बारी सलमान की थी।

तो हो सकता है सलमान खान क्रिसमस, अक्षय कुमार के लिए खाली कर दें। अगर सलमान अपनी फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर से हटा लेते हैं तो ये भी हो सकता है कि गुड न्यूज़, त्योहार के दिन यानि कि 25 दिसंबर को ही रिलीज़ हो जाए। और ये बॉक्स ऑफिस के लिए काफी गुड न्यूज़ हो सकती है। देखिए 25 दिसंबर का बॉक्स ऑफिस स्कोर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X