#Sawal 100 करोड़ का...क्या संजय दत्त की पार्टी में पहुंचेंगे सलमान?

संजय दत्त और सलमान खान की पूरी ईक्वेशन कल तय हो जाएगी। दरअसल, संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने कल उनके लिए एक ज़बर्दस्त बर्थडे पार्टी रखी है और लगभग पूरी इंडस्ट्री को इन्वाइट किया है। ज़ाहिर सी बात है, एक इन्विटेश खानदान को भी गया है। लेकिन सलमान और संजय की ईक्वेशन फिलहाल सब जानते हैं।

जब से संजय दत्त जेल से वापस लौटे हैं तब से पूरा बॉलीवुड उनसे मिल चुका है सिवाय सलमान खान के। पहले सबको लगा कि कारण है रणबीर कपूर का दत्त बायोपिक में काम करना। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

sanjay dutt salman khan

माजरा था सलमान खान की मैनेजर रेशमा शेट्टी। दरअसल, सलमान ने संजय दत्त को सलाह दी थी कि रेशमा शेट्टी को अपना मैनेजर बनाए क्योंकि उन्हें काफी काम की ज़रूरत पड़ेगी पीआर से लेकर इमेज बिल्डिंग तक।
[मैं IN...सलमान OUT - "ऐसा क्या है उसमें में जो मुझमें नहीं है"]

संजय दत्त ने मान भी लिया। ये तब की बात है जब संजय दत्त पैरोल पर बाहर आए थे। इसके बाद संजय दत्त जेल से आ भी गए पर कोई प्रोजेक्ट उन्हें नहीं मिला। जब पता किया गया तो खबर लगी कि रेशमा हर जगह इतनी फीस मांग रही हैं कि लोग काम नहीं दे रहे।

इस पर संजय ने रेशमा से बात की और उन्हें काम छोड़ने को कह दिया। सलमान को संजय दत्त ने ये पूरी बात समझाने की कोशिश भी की लेकिन सलमान बस इस बात से खफा हो गए कि उनकी सलाह नहीं मानी गई।
[#TooBad: संजय दत्त के नाम पर ये था सलमान खान रिएक्शन!]

अब देखना है कि कल की पार्टी का न्योता सलमान खान स्वीकार कर, इम्पेरियल हाइट्स पहुंचते हैं या फिर बॉलीवुड की एक और गहरी दोस्ती बस यूं ही चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X