मोगैम्बो के किरदार में दिखेंगे मि. इंडिया!

अनिल फिल्मकार राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म 'पावर' में अभिनय करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके सिर पर बाल नहीं होंगे जिससे वह 'मि. इंडिया' के अमरीश पुरी के निभाए किरदार मोगैम्बो जैसे दिख सकते हैं। अनिल ने 'मि. इंडिया' में मुख्य भूमिका निभाई थी जिसमें वो गायब हो जाते थे।
अनिल ने बताया कि इस सम्बंध में बात चल रही है लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी सुनिश्चित नहीं है। अनिल मुम्बई अंडरवर्ल्ड की पृष्ठिभूमि पर बनने वाली 'पॉवर' में मुख्य किरदार निभाएंगे। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications