क्या ट्रोल होने के बाद मेकर्स बदलेंगे 'आदिपुरुष' का VFX? जानें सच्चाई
'आदिपुरुष' फिल्म का जब से टीजर रिलीज किया गया है, फिल्म लगातार सुर्खियों में है। रिलीज के साथ ही फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्रभास के राम के लुक से लेकर सैफ अली खान के रावण के लुक तक को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन, फिल्म को सबसे अधिक ट्रोल खराब वीएफएक्स की वजह से किया जा रहा है।
फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के बारे में लगातार कहा जा रहा है कि एनिमेशन के जरिए भारतीय संस्कृति को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। वहीं, पिछले दिनों खबरें ऐसी भी आ रही थी कि मेकर्स, फिल्म के वीएफएक्स को बदलने की बात पर सोच-विचार कर रहे हैं।

लेकिन, आज तक की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि मेकर्स ऐसी कोई योजना नहीं बना रहे हैं। वो फिल्म को बनाए गए वीएफएक्स के साथ ही रिलीज करेंगे। अब दर्शकों को 'आदिपुरुष' फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
बता दें कि, 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म को 3डी में रिलीज किया जाएगा। अभी सिर्फ फिल्म का टीजर ही रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी भी जारी है और मेकर्स ने फैसला कर लिया है कि ट्रोलिंग के बाद भी वो वीएफएक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं करने जा रहे हैं।
फिल्म में प्रभास जहां भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आएंगे वहीं, सैफ अली खान ने फिल्म में रावण का किरदार निभाया है। कृति सेनन 'आदिपुरुष' में सीता के रूप में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications