...तो क्या बॉलीवुड को मिलेगा आमिर - शाहरूख - सलमान moment???
अर्पिता खान की शादी के बारे में अब कुछ बात करने को नहीं बची है। आज मुंबई में उनका ग्रैंड रिसेप्शन है। सलमान खान ने मुंबई का ताज लैंड्स होटल बुक करा लिया। वैसे शादी में सभी ने बड़ी समझदारी से काम लिया। जहां सलमान के एक्स बेस्ट फ्रेंड शाहरूख ने अर्पिता की मेंहदी पर उन्हें आशीर्वाद दिया, वहीं सलमान के बेस्ट फ्रेंड आमिर खान अर्पिता की शादी पर आती क्या खंडाला करते दिखे। शादी भी अच्छी तरीके से संपन्न हो गई। हैपीज़ एंडिंग्स। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।
सौ टके का सवाल ये है कि अर्पिता के रिसेप्शन पर क्या बॉलीवुड की फोटो गैलरी को वो एक तस्वीर मिल पाएगी जिसका फैन्स को शिद्दत से इंतज़ार है।
अर्पता को साथ आशीर्वाद देती फोटो ने कितने ही फैन्स को इतना खुश कर दिया मानो शादी उनकी थी, और शाहरूख - सलमान उनके भाई थे। खैर लेकिन आज रिसेप्शन पर क्या बॉलीवुड को मिलेगा आमिर- शाहरूख-सलमान मूमेंट।
पढ़िए: अर्पिता खान के तोहफों में बाज़ी मार ले गईं कैटरीना
इस एक तस्वीर से, फैन्स बहुत खुश होंगे ये तो हमें पता है लेकिन इनका साथ में स्टेज शेयर करना वाकई काबिले तारीफ होगा और लोग ये तो समझ ही जाएंगे कि बॉलीवुड है, पर रिश्ते हर जगह एक जैसे होते हैं। *Fingers Crossed*


Click it and Unblock the Notifications
