कैटरीना से कहा- बिकनी पहनो, वरना जाओ!

गौरतलब है कि इसी फिल्म में इससे पहले की सीरीज में भी ऐश बेहद सेक्सी अंदाज में नजर आयी हैं। कुछ इसी तरह कट्रीना से भी कहा गया कि उन्हें इस फिल्म के दो बड़े सीन में बिकनी पहननी होगी, लेकिन कैटरीना ने इससे मना कर दिया है। क्योंकि उन्होंने शुरुआती दौर में जब बूम में पहना था, उसे लेकर लोग आज भी बातें बनाते हैं। कैटरीना को हरगिज मंजूर नहीं कि वह बिकनी पहन कर फिल्म में फिर से नजर आयें और फिर से वहीं सारी बातें बने।
गौरतलब है कि इससे पहले भी करीना कपूर ने कम्बख्त इश्क, टशन में बिकनी पहनने से मना कर दिया था। प्रियंका ने फिल्म डॉन में मना किया था। अब देखना यह है कि कैट फिल्म छोड़ती हैं या फिर बिकनी पहनने के लिए राजी हो जाती हैं। जबकि प्रोडक्शन ने साफतौर पर कह दिया है कि अगर कैट ने यह बात नहीं मानी तो वह फिल्म में किसी न्यूकमर को मौका दे देंगे, जो बिकनी पहनने के लिए तैयार हो जायेगी।
;

Click it and Unblock the Notifications