कार्तिक आर्यन की नई फिल्म में इस धांसू एक्ट्रेस की एंट्री, बड़ा प्रोजेक्ट- नई डिटेल्स !
हाल में ही कार्तिक आर्यन कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। ठीक होने के बाद उन्होंने साफ कहा कि वह अब काम पर वापस लौट रहे हैं। हाल में ही कार्तिक आर्यन को लेकर खबरें थीं कि वह गुंजन सक्सेना फेम निर्देशक शरण शर्मा के साथ क्रिकेट बेस्ड फिल्म पर काम करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर ये भी कहा गया था कि ये किसी क्रिकेटर की बायोपिक नहीं होगी, लेकिन आम क्रिकेटर की जिदंगी को बयां करेगी।
कार्तिक आर्यन और शरण शर्मा साथ में काम करने को लेकर अभी ऑफिशियल खबर आई नहीं है। लेकिन इस बीच सूत्रों के हवाले से नई डिटेल भी सामने आ गई है। खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन की जोड़ी बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी संग बनने वाली है। बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने तृप्ति डिमरी को अप्रोच किया है।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जिसे करण जौहर के बैनर धर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया जा सकता है। खैर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

शरण शर्मा कौन हैं
बता दें शरण शर्मा ने हाल में ही जाह्नवी कपूर के साथ गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल बनाई थी जिसकी जमकर प्रशंसा हुई थी।

तृप्ति डिमरी को करण जौहर करने वाले हैं लॉन्च
हाल में ही करण जौहर ने चार टैलेंट को अपने नए प्रोजेक्ट तहत लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके जरिए पहला नाम तृप्ति डिमरी ही था। लेकिन अभी इस प्रोजेक्ट का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

इरफान खान के बेटे बाबिल और तृप्ति की फिल्म
हाल में ही बाबिल और तृप्ति की फिल्म काला का एक वीडियो सामने आया था। जहां दोनों बर्फ की सुंदरवादियों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में है। जिसे अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

कार्तिक आर्यन की फिल्में
कार्तिक आर्यन के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट की लाइन लगीहुई है। उनकी आने वाली फिल्मों में भूल भूलैया 2, धमाका और दोस्ताना 2 शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications