WHATT: टाईगर ज़िंदा है का पहला शो...सलमान को धोखा...फिल्म नहीं देखेंगी ये स्टार?
टाईगर ज़िंदा है की पहली स्क्रीनिंग की चर्चा ज़ोरों पर है लेकिन अब एक और अफवाह तेज़ी से गपशप गली में फैल रही हैं। सलमान खान की दोनों खास मोहतरमाएं - लूलिया वंतूर और संगीता बिजलानी, टाईगर ज़िंदा है की स्क्रीनिंग में नहीं रहेंगी।
गौरतलब है कि लूलिया के वीज़ा के लिए सलमान ने कोई मदद नहीं की और वो वापस रोमानिया लौट चुकी हैं। वहीं संगीता और सलमान के बीच कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा है।

सूत्रों की मानें तो ये रिश्ता टूटने की वजह है लूलिया वंतूर। क्यों ये किसी को नहीं पता। लेकिन गपशप गली में खबर है कि संगीता बिजलानी और लूलिया वंतूर के बीच चीज़ें काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी और हद तब हो गई जब दोनों खुलेआम एक जिम में लड़ने लगीं।
सलमान खान के साथ आखिरी बार संगीता नवंबर 2016 में दिखी थीं। इसके बाद, खान परिवार में कई पार्टियां हो चुकीं। कई मौके आ चुके लेकिन संगीता नज़र नहीं आई।
दिलचस्प ये भी है कि खान परिवार का हर सदस्य संगीता को और संगीता, खान परिवार के हर सदस्य को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले संगीता ने टूटी दोस्तियों पर एक ब्लॉग भी लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications
