आमिर, ऋतिक नहीं बल्कि धूम 4 में दीपिका पादुकोण बनेंगी सुपरविलेन? ज़बरदस्त रिपोर्ट्स
यशराज फिल्म की सबसे पॉपुलर सीरीज की बात हो तो उसमें सबसे पहले धूम का जिक्र जरूर होता है। धूम फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और तीनों ही सुपरहिट साबित हुई हैं। अब यशराज फिल्म्स 2021 में धूम 4 को लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। जिसकी स्टारकास्ट को लेकर कई बार खबरें भी सामने आई हैं। अब तक धूम में जॉन अब्रहाम, ऋतिक रोशन से लेकर आमिर खान का दमदार किरदार फैंस धूम में देख चुके हैं। अब सभी की नजरें धूम 4 पर है को कौन इस बार हॉलीवुड स्टाइल के एक्शन सीक्वेंस से पॉपुलैरिटी हासिल करता है।
धूम फ्रेंचाइजी की बात हो तो हर बार यशराज फिल्म्स ने विलेन ऐसा लेकर आए कि दर्शक भी चौंक गए। इस फ्रेंचाइजी में फैंस ने जॉन अब्राहम से लेकर आमिर खान को नेगेटिव रोल में देखा। ऐसा पहली बार हुआ होगा कि इन स्टार्स ने नेगेटिव रोल प्ले किया हो। लेकिन इस बार धूम 4 से जो खबरें सामने आ रही हैं वह तो और भी ज्यादा एक्साइटिड कर देने वाली हैं।

जी हां, लेटेस्ट फिल्मी गलियारों में जारी खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि यशराज इस साल बड़ी बड़ी फिल्मों के लॉन्च करने जा रहा है। इस बार वह एकदम हटकर स्टारकास्ट भी लाने जा रहा है। फिल्ममेकर्स सोच रहे हैं कि वह इस बार विलेन के लिए फीमेल कास्ट को अप्रोच करें।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो धूम 4 में दीपिका पादुकोण को लेकर विचार किया जा रहा है। फिल्ममेकर्स विलेन के रोल के लिए इस बार दीपिका पादुकोण को सुपरहीरोइन के तौर पर लेना चाहते हैं। रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि दीपिका भी इस रोल के लिए काफी एक्साइटिड हैं लेकिन उन्हें इस फिल्म को लेकर समय निकालना पड़ेगा।
आईए बॉलीवुड की विलेन हीरोइनें से मिलवाते हैं-


Click it and Unblock the Notifications