क्या बॉलीवुड शाइनी को कहेगा WELCOME BACK!
जितना मज़ाक पिछले कुछ सालों में उन पर बना, उतनी ज़िल्लत शायद ही किसी ने उठाई हो। हरकत भी शाइनी आहूजा ने ऐसी की थी कि क्या कहा जाए। पहले तो उनकी बीवी उनके साथ खड़ी थी पर मेडिकल रिपोर्ट्स ने उनके भरोसे को भी धराशाई कर दिया। इसके बाद शाइनी परदे पर घोस्ट नाम की फिल्म से वापसी की पर फिल्म की हीरोइन सयाली भगत ने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। खैर अपनी नौकरानी पर रेप अटेंप्ट करने के मामले में जेल से बेल पर छूटे शाइनी आहूजा एक बार फिल्म सेट पर वापस आ गए हैं।
शाइनी आहूजा दरअसल वेलकम के सीक्वल वेलकम बैक में के लिए जॉन अब्राहम और श्रुति हासन के साथ शूट करते दिखे। फिल्म में वो नसीरुद्दीन शाह के बेटे बने हैं। और डॉन का किरदार करते नज़र आएंगे। फिल्म में वेलकम के कलाकार अनिल कपूर भी नज़र आएंगे। अब देखना ये है कि इतने वक्त बाद क्या बॉलीवुड शाइनी को कहेगा WELCOME BACK! देखिए फिल्म की शूट की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
