अक्षय कुमार हैं बॉलीवुड किंग, छोड़ेंगे अपनी #ReleaseDate - दिखाएंगे बड़प्पन..नो क्लैश
अक्षय कुमार ने हाल ही में एक ऐसा काम किया कि वो बॉलीवुड में काफी उंचे इंसान हो गए। वो था पद्मावत और पैडमैन का क्लैश बचाना। लेकिन लोगों ने कह दिया कि अक्षय कुमार ने अपनी इज़्जत बचाई है।
क्योंकि पैडमैन, पद्मावत के आगे टिकती ही नहीं। अब अक्षय कुमार वाकई बड़े दिलवाले हैं कि नहीं, ये पता चलेगा 15 अगस्त को। अगर वो अपनी रिलीज़ डेट, कंगना रनौत के लिए छोड़ते हैं।

कंगना रनौत की मणिकर्णिका और गोल्ड, 15 अगस्त 2018 को रिलीज़ हो रही है। अब स्थिति कुछ कुछ वैसी ही है जैसी पद्मावत के समय थी। मणिकर्णिका को लेकर कुछ विरोध शुरू हो चुके हैं।
वहीं ये बड़े स्तर पर बनाई जा रही महंगी फिल्म है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्मों का बजट सीमित होता है। वहीं झांसी की रानी और 15 अगस्त की आज़ादी का जश्न एक साथ तो मनना ही चाहिए।
इस लिहाज़ से 15 अगस्त वीकेंड की सबसे ज़्यादा ज़रूरत कंगना रनौत को है। देखना ये है कि इस बार क्या अक्षय ज़रूरत के हिसाब से अपनी रिलीज़ डेट कंगना रनौत को सौंपेंगे।
पद्मावत को अपनी रिलीज़ डेट सौंपते समय अक्षय ने यही कहा था कि इस फिल्म को इस वीकेंड की ज़्यादा ज़रूरत है। आपको दिखाते हैं, बॉक्स ऑफिस 15 अगस्त वीकेंड का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications
