धमाकेदार सीक्वल.. इस सुपरस्टार के साथ दिखेंगे अजय देवगन.. पहली बार!
साल 1996 में सुपरस्टार कमल हसन की फिल्म आई थी, जिसका नाम था इंडियन। फिल्म में मनीषा कोईराला और उर्मिला मातोंडकर भी मुख्य किरदारों में थीं। इस फिल्म को हिंदी में हिंदुस्तानी के नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों और कई अवार्ड्स से नवाजा गया था।
टाईगर और उनकी हिरोईन का धमाकेदार एक्शन अंदाज- शानदार लुक
बहरहाल, निर्देशक शंकर अब फिल्म के सीक्वल पर प्लान कर रहे हैं। अफवाहों की मानें तो इस सीक्वल फिल्म में कमल हसन के साथ अजय देवगन भी हो सकते हैं। फिल्म में अजय देवगन पुलिस के किरदार में दिख सकते हैं।

हिंदी में यह सीक्वल हिंदुस्तानी 2 के नाम से रिलीज किया जाएगा। बता दें, इंडियन में कमल हसन डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के इर्द गिर्द घूमती है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। वहीं, उसका बेटा बेइमानी का रास्ता पकड़ लेता है।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सुपरस्टार अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications