ये 8 साल पुराने अक्षय कुमार नहीं हैं, Dear शाहरूख.. टक्कर लेना पड़ेगा मंहगा!
इस साल बैक टू बैक तीन सुपरहिट फिल्में देकर अक्षय कुमार टॉप की पोजिशन खूब एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं उनके अगले साल की लिस्ट की पूरी फुल है। अगले साल फिर से अक्षय तीन, चार फिल्मों के साथ आ रहे हैं। हाल ही में नीरज पांडे ने अपनी फिल्म 'क्रैक' का पोस्टर भी रिलीज किया.. फिल्म 15 अगस्त के स्लॉट में रिलीज होगी।
लेकिन.. लेकिन.. बता दें, अफवाहों की मानें तो अगले साल इसी समय इम्तियाज अली भी अपनी फिल्म लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इम्तियाज अली की इस फिल्म में शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं।
'ऐ दिल है मुश्किल' में होगी KHAN एंट्री.. ऐश्वर्या राय से करेंगे रोमांस!
जी हां, यानि की काफी उम्मीद है कि शाहरूख खान और अक्षय कुमार की फिल्में क्लैश होगीं। अगले साल शाहरूख की भी तीन फिल्में लाइन में हैं। जनवरी में रईस, फिर इम्तियाज अली की फिल्म और आनंद एल राय की फिल्म। बता दें, रईस भी ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' से क्लैश हो रही है।
अक्षय कुमार की 'रूस्तम'.. सुपरस्टार हैं तो LOGIC की क्या जरूरत!
गौरतलब है कि इससे पहले भी शाहरूख- अक्षय की फिल्में क्लैश हो चुकी हैं। साल 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस vs वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई.. और साल 2006 में शाहरूख की डॉन vs अक्षय की जान-ए-मन..
कोई शक नहीं कि दोनों ही बार शाहरूख का पलड़ा भारी रहा। लेकिन इस बार पासा पलट चुका है। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि शाहरूख फिलहाल अक्षय कुमार के टक्कर नहीं लेना चाहेंगे। यहां जानें कारण.. क्यों-


Click it and Unblock the Notifications

